गंगापार, दिसम्बर 10 -- कौंधियारा/करछना, हिंस। करछना थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजारों में मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। भीड़ और अफरातफरी के बीच सक्रिय गिरोह के सदस्य ग्राहकों की जेब से मोबाइल पलभर में पार कर दे रहे हैं। सोमवार को भुंडा चौकी अंतर्गत करछना-कोहड़ारघाट मार्ग स्थित भड़ेवरा बाजार में कई लोगों के मोबाइल चोरी हो गए। धरवारा निवासी निजी विद्यालय के प्रबंधक रणविजय सिंह, खेक्सा निवासी अधिवक्ता त्रिभुवन प्रसाद द्विवेदी सहित कई लोगों के फोन भीड़ के दौरान चोरी हो गए। पीड़ितों ने अज्ञात के खिलाफ ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...