चंदौली, दिसम्बर 30 -- चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के मटियरा गांव स्थित नहर के समीप मंगलवार की दोपहर को पुलिस ने शातिर चोर को पकड़ा। आरोपी के पास चोरी की दस मोबाइल बरामद हुई। थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि सराय गांव निवासी रितेश कुमार को चोरी की मोबाइल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी अलग-अलग जगहों से मोबाइल चुराकर बिहार में बेचता था। आरोपी को जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...