सीवान, जनवरी 7 -- सीवान,नगर प्रतिधि। मंगलवार की सुबह मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के विद्या भवन महाविद्यालय पढ़ने जा रही एक छात्रा से एक युवक ने मोबाइल झपट्टा मारकर फरार होने लगा कि इसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी का पीछा किया और नगर परिषद के पास उसे पकड़ लिया। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई का पूरा घटनाक्रम किसी ने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हांलाकि वायरल वीडियो की पुष्टि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि पिटाई के दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस के एक जवान आरोपी युवक को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर अपने साथ ले जाते नजर आ रहे हैं। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...