अंबेडकर नगर, फरवरी 24 -- इंदईपुर। हंसवर थाना क्षेत्र के नौरहनी रामपुर में घर में घुसकर मोबाइल चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी की मोबाइल भी बरामद हुई है। नौरहनी रामपुर निवासी अविनाश शुक्ल पुत्र विश्वनाथ का बीते 24 जनवरी को घर से एंड्राइड फोन चोरी हो गया था। इस संबंध में पीड़ित ने गांव के ही सत्यम शुक्ल पुत्र केशव प्रसाद शुक्ल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि एसएसआई मनोज कुमार सैनी ने मुंडेरा के पास से आरोपी सत्यम शुक्ल को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...