हरदोई, फरवरी 6 -- सांडी। बस स्टॉप स्थित शराब ठेके पर मौका पाकर एक शातिर किशोर ने युवक का स्मार्ट मोबाइल फोन चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की और नामजद नाबालिग को पकड़कर उसके कब्जे से मोबाइल फोन बरामद कर लिया। कस्बा इंचार्ज श्याम बाबू ने बताया कि आरोपी किशोर नाबालिग है। मोबाइल बरामदगी के बाद उसे विधिक प्रक्रिया के तहत बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज निवासी ऋषि कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार शाम वह बस स्टॉप स्थित शराब ठेका दुकान पर गया था। उसी दौरान मोहल्ला सराय मुल्लागंज के तकिया इलाके का रहने वाला किशोर उसका मोबाइल फोन पार कर ले गया। काफी खोजबीन के बाद भी मोबाइल न मिलने पर पीड़ित ने किशोर को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.