जौनपुर, फरवरी 4 -- बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के कैथौली गांव में मंगलवार को मोबाइल चोरी के मामले में मिले लोकेशन के आधार पर छानबीन करते नागरिक वेश में पहुंचे दो पुलिस कर्मियों ने गफलत के चलते जिस अरविंद नामक युवक को पकड़ना था, उसी नाम के दूसरे युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान उसके साथ सख्ती से पेश आने व पिटाई से आक्रोशित महिलाओं में पुलिस कर्मियों को घेर लिया। महिलाओं के तेवर देख दोनों पुलिस कर्मी बगल स्थित दुकान में चले गए। घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष तेजी बाजार सत्येंद्र भाई पटेल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर दोनों पुलिस कर्मियों को लेकर थाने लाए। थानाध्यक्ष सत्येंद्र ने बताया मोबाइल फोन चोरी के मामले में छानबीन करते बक्शा थाने के दो पुलिस कर्मियों ने गांव में पहुंचकर दूसरे युवक को ...