हमीरपुर, फरवरी 19 -- राठ। मोबाइल फोन चोरी करने के शक में एक व्यक्ति पर दो छात्रों ने मकान में ले जाकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव निवासी अनिल और विनोद कुमार ने बताया कि उनके पुत्र अंश और शिवम चरखारी रोड स्थित एक विद्यालय में पढ़ते हैं। गांव का ही एक व्यक्ति सोमवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद दोनों छात्रों को बातचीत के बहाने कस्बे के हमीरपुर रोड पठानपुरा मोहल्ले में मकान पर ले गया। जहां मोबाइल फोन चोरी करने के शक में गाली गलौज करते हुए मारपीट की। किसी तरह छात्र युवक के चंगुल से भाग कर घर पहुंचे। जहां परिजनों को घटना की जानकारी दी। अभिभावकों ने बताया कि जब दबंग व्यक्ति के घर उलहाना देने पहुंचे तो उसने गाली गलौज कर भगा दिया। कोतवाली में कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.