बरेली, अक्टूबर 10 -- मध्य प्रदेश के युवक के हाथ बांधकर पानी में डुबोकर हत्या करने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पिता- पुत्रों ने मोबाइल चोरी के शक में युवक की हत्या की थी। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रविवार को गैनी की साप्ताहिक बाजार में मध्य प्रदेश का असिन राज अपनी भाभी और बहन के साथ मूर्तियां बेचने आया था। वह सब्जी बाजार की तरफ किसी काम से चला गया। बाजार में मोबाइल चोरी के शक में कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और अपने साथ बाइक पर बैठा कर ले गए। सोमवार को आंवला-अलीगंज रोड पर लोहारी गांव के निकट एक पानी भरे गड्ढे में का शव पड़ा मिला था। उसके हाथ पीछे बंधे थे, पोस्टमार्टम में पानी में डूबने से मौत की पुष्टि हुई। बहन ने अपने भाई असिन राज की शिनाख्त की और बताया कि गैनी बाजार में उसके भाई को कुछ लोगों ने पीटा है। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.