मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- बंदरा। पीयर थाना क्षेत्र के सिमरा से सोमवार की दोपहर बाद ग्रामीणों ने मोबाइल चोरी के आरोप में दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों युवकों के पास चोरी का मोबाइल बरामद किया है। पीयर थानेदार रजनीकांत ने बताया कि सिमरा निवासी सत्यम कुमार और कृष्णा कुमार को मोबाइल चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। चोरी का एक मोबाइल भी बरामद हुआ है। दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, जरंगी पेट्रोल पंप के पास से पुलिस ने करीब 22 लीटर चुलाई शराब बरामद की है। थानेदार ने बताया कि पुलिस की गाड़ी देखकर तस्कर भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...