जौनपुर, फरवरी 13 -- जौनपुर, संवाददाता। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेसीज चौराहे पर स्थित एक मोबाइल की दुकान से मोबाइल चोरी करने के आरोपी दोनों सिपाहियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एक आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भी कर दिया गया। दूसरे पर भी जल्द ही कार्रवाई होने की उम्मीद है। गिरफ्तार किए आरोपी धनंजय बिंद की तैनाती पुलिस लाइन में थी। वह चंदौली जिले का निवासी है। जेसीज चौराहा निवासी मोबाइल विक्रेता सत्यम ने लाइन बाजार थाने में तहरीर दिया था। बताया कि उसकी दुकान जेसीज चौराहे पर है। घटना वाले दिन उसकी बहन दुकान पर थी। दोपहर करीब ढाई बजे दो व्यक्ति दुकान पर आए और अपने को सिपाही बताए। एक वर्दी में था तथा दूसरा सादे ड्रेस में। दोनों ने मोबाइल दिखाने को कहा। बहन ने आइफोन 15 प्रो मैक्स दिखाने को दिया इसी दौरान दोनों ने बड़ी सफाई से उस फोन...