फरीदाबाद, जनवरी 4 -- बल्लभगढ़। साइबर अपराधियों ने पहले एक व्यक्ति के जब से मोबाइल चुराया और बाद में उसकी एक बैंक से दूसरे बैंक में पैसे ट्रांसफर करके खाते से 55,699 निकल लिए। पीड़ित का न तो मोबाइल मिला है और ना ही पैसे मिले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना 13 अक्टूबर को हुई। बल्लभगढ़ के बनियावाड़ा मोहल्ला निवासी नीरज कुमार ने बताया कि 13 अक्टूबर को उसका पहले मोबाइल चोरी कर लिया गया। उसके बाद उसके इंडियन ओवरसीज बैंक के खाते से पैसे भारतीय स्टेट बैंक में उनके ही खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके बाद साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 55,699 निकाल लिए। पुलिस ने इस संदर्भ में जांच के बाद मामला दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...