नोएडा, दिसम्बर 24 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-24 थाने की पुलिस ने मोबाइल चुराने और बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह का बुधवार को पर्दाफाश कर सरगना और उसके साथी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी के 21 मोबाइल, एक लैपटॉप, नगदी और दो चाकू बरामद हुए। दोनों बदमाशों के खिलाफ 16 केस दर्ज हैं। डीसीपी नोएडा यमुना प्रसाद ने बताया कि झुंडपुरा गांव से बीते दिनों एक व्यक्ति का लैपटॉप चोरी हुआ था। इसके अलावा सेक्टर-12 स्थित एक घर से पानी की टोंटियां चुराई गई थीं। मोबाइल चोरी के कई मामले सामने आए थे। इसके बाद एसीपी स्वतंत्र सिंह की अगुवाई में जांच टीम बनाई गई। टीम ने चोरी करने वाले गिरोह के बदमाशों को सेक्टर-11 नाले के पास से गिरफ्तार लिया। आरोपियों की पहचान बरेली के नगरिया गांव निवासी श्याम उर्फ भूरा और दिल्ली के मयूर विहार निवासी चंद्रश...