आरा, फरवरी 24 -- आरा। आरपीएफ आरा और जीआरपी की टीम ने यात्री का मोबाइल चोरी कर भाग रहे एक चोर को गिरफ्तार किया है। प्लेटफॉर्म पर गश्ती के दौरान जवानों ने एक व्यक्ति को ट्रेन से उतरने के बाद गलत दिशा में उतरकर भागते हुए देखा। जवानों ने उसे जीआरपी थाना के समक्ष पकड़ लिया। पकड़ा गया युवक कोईलवर का मुकुल राम है। पूछताछ में उसने बताया कि वह एक यात्री का मोबाइल चुराकर भाग रहा था। उसके पास से पर्स भी बरामद किया गया है। इसके बाद उसे जीआरपी के हवाले कर दिया गया। पूर्व में भी कई बार स्थानीय थाना कोईलवर से दारू के धंधे और चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.