रांची, जुलाई 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। लालगुटवा निवासी राजकुमार का मोबाइल चुराकर अपराधियों ने उनके खाते से करीब एक लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली। इस संबंध में राज कुमार ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। राज कुमार ने पुलिस को बताया कि वह जल चढ़ाने के लिए देवघर गया। इसी दौरान उनका दो सिम लगा मोबाइल किसी ने चुरा लिया। इसके बाद 16 व 17 जुलाई को उनके खाते से पांच बार में करीब एक लाख रुपए की निकासी कर ली गई। जिसके बाद वह थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.