उन्नाव, नवम्बर 16 -- बांगरमऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मदारनगर गांव में रविवार दोपहर बिजली बोर्ड में मोबाइल चार्जर लगाते समय करंट की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मदारनगर गांव के रहने वाले दलशेर की 18 वर्षीय बेटा सबीना रविवार दोपहर कमरे में लगे बिजली बोर्ड में मोबाइल का चार्जर लगाने गई थी। इसी दरम्यान करंट की चपेट में आकर वह भूमि पर गिर गई। घर पर मौजूद भाई पिन्टू ने बांस के डंडे से बहन को अलग किया। मगर, तब तक वह अचेत हो गई थी। पिन्टू बहन को लेकर आनन-फानन सीएचसी पहुंचा और इमरजेंसी वार्ड में दाखिल कराया। यहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दिए बगैर भाई सहित अन्य परिजन शव लेकर घर लौट गए। बोर्ड में पहले भी कई बार उतर च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.