लखनऊ, फरवरी 20 -- मोबाइल गेमिंग की लत कक्षा सात के 12 वर्षीय छात्र पर इस कदर हावी हुई कि वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। घरवालों ने कई बार समझाया पर कोई सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार सुबह वह स्कूल के लिए तैयार हो रहा था, तभी घरवालों ने एक बार फिर कसकर डांट दिया। इससे नाराज हो गया। मां टिफिन तैयार करने लगी और नजर बचाकर खुद को बेड बॉक्स में बंद कर लिया। काफी तलाश के बाद भी नहीं मिला तो घरवालों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस भी घंटों हलकान रही। अंत में घर की तलाशी ली। बेड बॉक्स खोला गया। छात्र उसमें पसीन से तरबतर लेटा मिला। पुलिस और घरवालों ने काउंसिलिंग की। इसके बाद उसकी हालत सामान्य हुई। निगोहां इलाके के मस्तीपुर गांव निवासी रेलवे कर्मी ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी कि उनका बेटा लापता हो गया। वहां से सूचना नि...