लखनऊ, फरवरी 20 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। लखनऊ के निगोहां के मस्तीपुर गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर से कक्षा सातवीं का छात्र अचानक गायब हो गया। काफी देर तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला तो घबराए परिजन उसे लापता समझकर थाने पहुंच गए। पुलिस से मदद मांगी। घंटों की खोजबीन के बाद आई तो सब हैरान रह गए। छात्र घर में ही डबल बेड़ के अंदर छिपा मिला। पूछने पर बताया कि उसने मोबाइल गेम को लेकर पड़ी डांट से नाराज को लेकर यह कदम उठाया। मस्तीपुर निवासी रेलवे कर्मचारी आशीष वर्मा के अनुसार, शुक्रवार सुबह उनका बेटा कृष्णा वर्मा अचानक घर में दिखाई नहीं दिया। परिजनों ने घर और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रिश्तेदारों की मदद से अन्य संभावित स्थानों पर भी खोजबीन की गई, फिर भी कृष्णा का पता नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.