गंगापार, जून 27 -- सैदाबाद स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सचल न्यायालय का आयोजन किया गया। न्यायाधिकारी मनोज कुमार भास्कर द्वारा 30 मामलों का निस्तारण किया गया। सचल न्यायालय में दो बजे से शाम चार बजे तक वादों को सुना गया। मनोज कुमार भास्कर न्याय अधिकारी के द्वारा गुण व दोष के आधार पर मामले का निस्तारण किया गया। न्यायाधिकारी ने लोगों को बताया कि सचल ग्राम न्यायालय चलता-फिरता न्यायालय है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उनके दरवाजे पर न्याय प्रदान करने के लिए स्थापित किया गया है। यह अधिनियम 2008 में पारित किया गया था और 2009 में लागू हुआ। जिसका उद्देश्य ग्रामीण आबादी को सस्ता व त्वरित न्याय प्रदान करना है। सचल न्यायालय में अधिवक्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर चौकी प्रभारी गौरव तिवारी सहित पुलिस विभाग, न्यायलय कर्मचारी व अधिव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.