जमशेदपुर, दिसम्बर 16 -- कैंसर की समय रहते पहचान और उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से टाटा स्टील फाउंडेशन और जमशेदपुर कैंसर सोसाइटी (जेसीएस) ने मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग पहल की शुरुआत की है। यह पहल कलिंगानगर, मेरामंडली और पूर्वी सिंहभूम के दूर-दराज ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए शुरू की गई है। कार्यक्रम के तहत कैंसर स्क्रीनिंग को विकेंद्रीकृत करने और रेफरल सिस्टम को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा, जिससे झारखंड और ओडिशा के ग्रामीण व संवेदनशील समुदायों को बेहतर कैंसर देखभाल मिल सके। इस परियोजना की शुरुआत जेसीएस के अस्पताल मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (एमटीएमएच) के माध्यम से की गई। इस अवसर पर दोनों संस्थाओं के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। एमटीएमएच की लेडीज कमेटी की अध्यक्ष डीबी शैलजा रामम ने मोबाइल कैंसर स्क्रीनिंग यूनिट को हरी झ...