जौनपुर, मई 25 -- बरईपार, हिन्दुस्तान संवाद। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के पिपरी गांव में शुक्रवार की रात एक वैवाहिक कार्यक्रम में मोबाइल चोरी होने के बाद विवाद हो गया। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप में विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट होने लगी। इससे गंभीर रूप से घायल एक युवक की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया और चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। युवक हैदरपुर गांव से अपनी मौसी के घर शादी के कार्यक्रम में शामिल होने आया था। तेजी बाजार थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव का ही निवासी 30 वर्षीय रणजीत विश्वकर्मा अपने मौसी की लड़की की शादी में अपने मित्रों के साथ आया था। शुक्रवार की रात में जब बराती डांस कर रहे थे। तभी एक बराती की मोबाइल चोरी हो गई। यह बात घरातियों को पता चली तो एक दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप करने लगे। इस...