मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर के सिकंदरपुर आंबेदकर नगर में मोबाइल के लिए हुए विवाद में रविवार को बड़े भाई ने अपने सगे छोटे भाई की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक मनीष कुमार 13 साल था। मां निर्मला देवी अपने बेटे के शव से लिपट-लिपटकर रोती रही। उसने पुलिस को बताया है कि उसका बड़ा बेटा हत्यारोपित शंकर कुमार सुलेशन आदि मादक पदार्थ का नशा करता है। मनीष ने हाल ही में एक मोबाइल खरीदा था। मोबाइल शंकर मांग रहा था। इससे पहले भी मनीष का उसने एक मोबाइल ले लिया था। नशे की लत पूरी करने के लिए उस फोन को उसने 1200 रुपये में गिरवी रख दिया था। मनीष ने 1200 रुपये अदा कर मोबाइल वापस लिया था। शंकर फिर मनीष से मोबाइल मांग रहा था। उसने देने से इनकार कर दिया। इसी बात...