हरिद्वार, फरवरी 7 -- रानीपुर कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में पुलिस ने दिव्यांग ई-रिक्शा चालक की गुमशुदगी की गुत्थी सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मोबाइल के लालच में हत्या की बात कबूली है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि विष्णुलोक कॉलोनी निवासी दिव्यांग ई-रिक्शा चालक मनीष (38) एक फरवरी से लापता थे। उनके पिता रामआसरे की तहरीर पर चार फरवरी को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मनीष का मोबाइल फोन ज्वालापुर के अयान उर्फ सुन्नत के पास है। पुलिस ने छह फरवरी को बीएचईएल स्टेडियम से अयान को गिरफ्तार कर उससे मोबाइल बरामद किया। पूछताछ में अयान ने बताया कि कॉल करने के बहाने उसने मनीष का मोबाइल छीन...