महाराजगंज, सितम्बर 12 -- अड्डा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। नौतनवा थाना क्षेत्र के कजरी गांव में ननिहाल आए मासूम की अपहरण के बाद हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक मोबाइल के लालच में एक बाल अपचारी ने ही मासूम अंश की हत्या की थी। पुलिस ने बाल अपचारी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने लूटे गए मोबाइल व हत्या में प्रयुक्त साइकिल बरामद कर ली है। नौतनवा थाना क्षेत्र के कजरी गांव में ननिहाल आया मासूम अंश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। अपहरण के बाद उसकी हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। दरवाजे से रहस्यमय ढंग से गायब हुआ था अंश कजरी गांव में ननिहाल आया अंश बीते 31 अगस्त को दरवाजे पर मोबाइल चला रहा था। वहीं से रहस्यमय ढंग से गायब हो गया था। इस मामले में नौतनवा पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर खोजबीन शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.