लखनऊ, मार्च 17 -- चिनहट के मटियारी स्थित कौस्तुभ एन्क्लेव में रहने वाले जियो मोबाइल के थोक कारोबारी रोहित कुमार सिंह के घर रविवार देर रात चोरों ने धावा बोला। घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर घुसे चोर करीब 35 लाख की नकदी और 40 लाख के जेवर पार कर ले गए। पीड़ित व्यवसायी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की चार टीमें चोरों की तलाश में दबिश दे रही हैं। देर रात पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। उनसे पूछताछ कर रही है। रोहित कुमार सिंह के मुताबिक वह मूल रूप से जौनपुर के मछली शहर सोनहिता के कान्हापुर गांव के रहने वाले हैं। यहां कई सालों से रह रहे थे। रोहित ने बताया कि अ-ट्रूवैल्यू के नाम से उनकी मोबाइल फोन की फर्म है। उन्होंने जियो और कई अन्य मोबाइल का थोक का काम है। यूपी और बिहार तक उनका कारोबार फैल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.