मिर्जापुर, फरवरी 25 -- मिर्जापुर, संवाददाता देहात कोतवाली क्षेत्र के हजारीपुर गांव में सोमवार की रात मोबाइल के चार्जर में उतरे हाईवोल्टेज करंट से मजदूर की मौत हो गई। वह गांव में दरी बुनाई का काम करता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के हजारीपुर गांव निवासी 20 वर्षीय किशन कुमार मजदूर था। गांव के ही इश्तियाक के यहां दरी बुनाई का काम करता था। वहीं एक कमरे में रहता था। रात लगभग सात बजे किशन ने मोबाइल चार्ज करने के लिए जैसे ही बोर्ड में चार्जर लगाया। उसी दौरान चार्जर में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से मजदूर गंभीर रुप से झुलसकर अचेत हो गया। कुछ देर बाद आस-पास के लोग पहुंचे तो देखा कि मजदूर कमरे में अचेत पड़ा था। ग्रामीणों की सूचना पर कुछ दूरी पर मौजूद परिजन भी पहुंच गए। आनन-फानन में झुलसे किशन को मंडली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.