बोकारो, फरवरी 1 -- कसमार प्रखंड के मंजूरा गांव में स्थानीय मुखिया ममता देवी के नेतृत्व में बच्चों के लिए चिल्ड्रेन पिकनिक सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हुए और खेल, मनोरंजन के साथ जीवन से जुड़े अहम विषयों पर सीख प्राप्त की। इस दौरान मुख्य अतिथि पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल का अत्यधिक उपयोग बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य दोनों को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चे समय का सदुपयोग पढ़ाई, खेलकूद और रचनात्मक कार्यों में करें, ताकि वे एक बेहतर नागरिक बन सकें। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि मो शेरे आलम, पूर्व मुखिया नरेश कुमार महतो ने भी बच्चों को नशा, गलत संगत और मोबाइल की लत से दूर रहने का संदेश दिया। इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.