पटना, जनवरी 3 -- अपने मोबाइल की बायोमेट्रिक सुरक्षा कर साइबर अपराधियों से बच सकते हैं। इसके लिए जरूरी है कि मोबाइल के सिम और मोबाइल को लॉक रखें। ऐसा पासवर्ड बनाए जिसे कोई खोल नहीं सके। यदि आप ऐसी सावधानी बरतते हैं तो मोबाइल भूल जाने पर भी कोई बैंक खाते से राशि की निकासी नहीं कर सकता है। पटना साइबर थानाध्यक्ष सह डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया ने आम लोगों को इसके प्रति जागरूक रहने की अपील की है। डीएसपी ने कहा है कि अक्सर देखा जा रहा है कि जिनका भी मोबाइल भूल जाता है वे अपना सिम लॉक नहीं रखते हैं। ऐसे में मोबाइल से पैसा निकालना साइबर अपराधियों के लिए आसान हो जाता है। यदि आप अपने मोबाइल का सिम लॉक रखते हैं तो बैंक अकाउंट से राशि नहीं निकाली जा सकती है। उन्होंने कहा है कि डिजिटल युग में मोबाइल फोन केवल संचार का माध्यम नहीं रह गया है, बल्कि यह बैंकि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.