मिर्जापुर, फरवरी 11 -- मिर्जापुर,संवाददाता। राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदिहार बाजार में बीती राज मोबाइल की दुकान की दीवार तोड़ कर चोरों ने लाखों रुपये का माल पार कर दिया। सुबह दुकान पर पहुंच दुकान संचालक को जानकारी हुई। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।राजगढ़ थाना क्षेत्र के नदिहार गांव निवासी जितेंद्र लाल श्रीवास्तव ने कुंदन मोबाल शॉप के नाम से नदीहार बाजार में दुकान खोल रखी है। रोज की तरह मंगलवार की शाम को दुकान बंद कर चला गया। सुबह दुकान पर पहुंचा तो दुकान की दीवार टूटा देख भयभित हो गया। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा था। दुकान से की-पैड और मल्टी मोबाइल गायब थे। उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने की छानबिन की। पीड़ित के अनुसार लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.