रामपुर, फरवरी 11 -- टांडा। वृद्धा की हत्या के मामले में भले ही पुलिस ने एक महिला को जेल भेज दिया हो लेकिन, हत्या की गुत्थी पूरी तरह से सुलझ नहीं पा रही है। अब पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल को खंगाल रही है। माना जा रहा है कि पुलिस को कुछ अहम क्लू हाथ लगे हैं, जिस पर हत्यारा कोई और भी हो सकता है। मालूम हो कि शनिवार को नगर के मोहल्ला नज्जुपुरा में घनी आबादी के बीच रफत शाहीन की हत्या कर दी गई थी। मृतका के गोद लिए बेटे की तरफ से इस हत्याकांड का मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें पुलिस ने नामजद महिला गुलफसा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सोमवार को मृतक के वेटे मोहम्मद हारीश ओर अन्य परिजनों द्वारा पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्रा को तहरीर दी गई है। जिसमें बृद्ध महिला की हत्या कांड के साथ सोने के आभूषण और नकदी की लूट की धारा बढ़ाने की मांग की गई गई है।...