रुद्रपुर, जनवरी 5 -- किच्छा, संवाददाता। मोबाइल की किस्त टूटने पर फाइनेंस कर्मी द्वारा महिला के घर से जबरन टीवी उठा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। राखी राठौर पत्नी महेश कुमार राठौर निवासी उत्तरांचल कॉलोनी वार्ड-8 किच्छा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने मई 2025 में किस्तों पर मोबाइल लिया था, जो कुछ समय बाद चोरी हो गया। किस्त जमा न होने पर सितंबर में फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने धमकाते हुए घर से टीवी उठा लिया। बाद में मोबाइल शॉप पर किस्त जमा कराने पहुंची तो पता चला कि फाइनेंस कर्मी ने टीवी बेच दिया है और अतिरिक्त दस हजार रुपये की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि जहां बैंक चार हजार रुपये में फाइनेंस केस निपटाने को तैयार है, वहीं फाइनेंस कर्मी अवैध रूप से ...