बुलंदशहर, अगस्त 10 -- यूपी के बुलंदशहर में मोबाइल की लत की वजह से एक युवक की जान चली गई। पहासू क्षेत्र के पहासू-छतारी मार्ग पर गंगागढ़ गांव के पास एक युवक ने चलती बस से छलांग लगा दी। बस के पहिए के नीचे आकर कुचलने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। युवक के परिजनों को भी घटना की जानकारी दी गई तो घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार जनपद अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र के गांव पाली दूधवा निवासी मनोज पुत्र ब्रजेश खुर्जा पॉटरी में मजदूरी करता था। शनिवार को रक्षाबंधन मनाने के लिए वह निजी बस से अतरौली लौट रहा था। इस दौरान गंगागढ़ गांव के पास बस में भीड़ होने से किसी सवारी का हाथ लगकर उसका मोबाइल फोन चलती बस से नीचे गिर गया। मोबाइल उठाने की कोशिश में मनोज ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.