पटना, फरवरी 23 -- डिजिटल युग में मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल और उनसे होने वाले दुष्प्रभावों पर चर्चा आम हो गई है। खासकर बच्चों में रील्स और ऑनलाइन गेम की लत बढ़ रही है। ऐसे में अभिभावकों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। बिहार सरकार ने इस विषय को गंभीर माना है। विधानसभा में सोमवार को यह मुद्दा गूंजा। इसके बाद नीतीश सरकार ने ऐलान किया कि बच्चों एवं किशोरों में सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम्स के इस्तेमाल और मोबाइल फोन के स्क्रीन टाइम को नियंत्रित करने के लिए नई पॉलिसी बनाई जा रही है। सरकार ने इसके लिए विशेषज्ञों से राय भी ली है। पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक समृद्ध वर्मा ने सदन में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि वह गांव-गांव घूमते हैं तो अक्सर बच्चे मोबाइल में यूट्यूब समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर घंटों टाइम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.