मेरठ, दिसम्बर 29 -- मवाना। सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में रविवार को शारीरिक वार्षिकोत्सव बहुत ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम आगमन के साथ किया गया। छात्राओं ने श्रीराम आगमन पर बहुत ही उत्साहवर्धन प्रस्तुति की। संचालन पूनम मित्रा, ममता देवधर एवं मोहन सैनी ने किया। मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक, अति विशिष्ट अतिथि संदीप रस्तोगी, विशिष्ट अतिथि मयंक रस्तोगी, रूपा रस्तोगी रहीं। विद्यालय के छात्रों ने शरीर में लचीलापन, शक्ति और संतुलन में वृद्धि, तनाव और चिंता में कमी, वजन प्रबंधन, मन संबंधित लाभान्वित क्रिया को प्रस्तुत किया। दंड प्रहार का प्रदर्शन किया। छात्रों ने खो-खो, पिट्ठू, रस्सी कूदना, फुटबॉल, विष अमृत खेल खेले। भविष्य में मोबाइल का इस्तेमाल कम कर इन खेलों को दोबारा खेलकर अ...