पटना, दिसम्बर 26 -- मोबाइल के उपयोग में बिहार देश में 28वें स्थान पर है। यहां की 56.18 फीसदी आबादी मोबाइल का इस्तेमाल करती है। बिहार से अलग हुआ झारखंड भी इस मामले में हमसे आगे है। झारखंड के 64 फीसदी मोबाइल यूजर हैं, जबकि उत्तराखंड तो यह 104 फीसदी है। बिहार भले ही मोबाइल इस्तेमाल के मामले में पीछे है, लेकिन साइबर धोखाधड़ी के हॉटस्पॉट के मामले में यह देशभर में तीसरे स्थान पर है। इस मामले में हरियाणा पहले तो महाराष्ट्र दूसरे पायदान पर है। बिहार में नालंदा, पटना, नवादा, शेखपुरा जिले से धोखाधड़ी सबसे ज्यादा हुई है। इन जगहों के तार अन्य राज्यों के साथ-साथ विदेशों से भी जुड़े हैं। साइबर ठगी के जो मामले सामने आए हैं उनकी जांच में पाया गया कि सबसे ज्यादा धोखाधड़ी के फोन कॉल इन्हीं जगहों से हुए हैं। दूर संचार विभाग के मुताबिक इस वर्ष 80 लाख के लगभग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.