सीतापुर, फरवरी 21 -- महमूदाबाद, संवाददाता। कस्बे के बेलदारी टोला पैंतेपुर रोड पर एक बंद गोदाम में शुक्रवार की रात करीब नौ बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा करीब 50 लाख सामान जलकर खाक हो गया। सूचना के करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक सबकुछ जलकर नष्ट हो चुका था। राजस्व टीम व इंस्पेक्टर महमूदाबाद ने घटनास्थल का मुआयना किया। महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के बन्नी गांव निवासी सत्य प्रकाश गुप्ता पुत्र राजेंद्र प्रसाद गुप्ता का गोदाम बेलदारी टोला में बना हुआ है। शुक्रवार की रात करीब नौ बजे गोदाम के शटर से मोहल्ले वालों ने धुआं निकलते देखा तो गोदाम मालिक सत्यप्रकाश को घटना की सूचना दी। गोदाम मालिक के अनुसार गोदाम में नए मोबाइल, मोबाइल से संबंधित उपकरण, किराना, पेंट और सामान्य दैनिक जरूरत की चीजें मौजूद थी। मोहल्ले ...