शिमला, जनवरी 5 -- राजधानी शिमला में उस समय हड़कंप मच गया, जब संजौली थाना क्षेत्र से 15 साल की एक नाबालिग लड़की घर से लापता हो गई और घर में उसका मोबाइल फोन व एक सुसाइड नोट मिला। परिजनों की चिंता उस समय और बढ़ गई, जब देर शाम तक किशोरी का कोई सुराग नहीं लगा। हालांकि सोमवार को दिन में लड़की के खुद ही घर लौट आने से परिवार और पुलिस दोनों ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार नाबालिग किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज़ थी और इसी वजह से घर छोड़कर अपनी एक सहेली के घर चली गई थी। नाराजगी के चलते उसने घर में एक पत्र छोड़ दिया था, जिसमें वापस न आने जैसी बातें लिखी गई थीं। इसके साथ ही उसने अपना मोबाइल फोन भी घर पर ही छोड़ दिया था। इन हालात को देखकर परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हिमाचल में बर्फबारी और बारिश का अलर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.