बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- क्षेत्र के मोहल्ला खुशीपुरा निवासी योगेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि वह दोना-पत्तल का कार्य करते हैं। विगत रविवार को उनके मोबाइल पर एक एपीके नाम से फाइल आई। जिसको उन्होंने डाउनलोड किया, तो उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। जिसके बाद उनके खाते से 4.70 लाख रुपये निकाल लिए गए। जिसकी जानकारी उन्हें रुपये निकाले जाने का एसएमएस आने पर हुई। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। साथ ही कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...