गढ़वा, सितम्बर 19 -- भवनाथपुर। भवनाथपुर-केतार मुख्य मार्ग पर दुधमनियां घाटी के समीप शुक्रवार को मोपेड से गिरकर खरौंधी थाना क्षेत्र के रेखाडीह निवासी शंभु ठाकुर की पत्नी विद्यावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलावस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। महिला के पति शंभु ठाकुर ने बताया कि भवनाथपुर बाजार कर मोपेड से दोनों पति-पत्नी घर लौट रहे थे। उसी दौरान पत्नी की साड़ी पीछे के चक्का में फंस गयी। उससे वह अनियंत्रित होकर नीचे गिरकर घायल हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...