औरैया, दिसम्बर 14 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे में दुर्गा मंदिर के पास मोपेड सवार दंपति को बाइक सवार दो युवकों द्वारा टक्कर मारकर महिला के कान का बाला छीन लिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। क्षेत्र के गांव मढ़ामाछीझील निवासी रामशंकर अपनी पत्नी रीमा देवी के साथ मोपेड से रूरूगंज में रिश्तेदारी जा रहे थे। बताया गया कि अछल्दा मार्ग पर दुर्गा मंदिर के पास बाइक सवार दो युवक बराबर में पहुंचे और मोपेड में टक्कर मार दी। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने महिला के कान में पहना एक बाला झपट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटी...