गढ़वा, नवम्बर 26 -- कांडी, प्रतिनिधि। चार दिन पहले सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह 53 वर्ष के थे। पैसे के अभाव में गरीब मजदूर का बेहतर इलाज नहीं हो सका। पंचायत के मुखिया और ग्रामीणों के सहयोग से किसी प्रकार अंतिम संस्कार किया गया। अब श्राद्ध करने के लिए पत्नी ने मदद की गुहार लगाई है। प्रखंड मुख्यालय पंचायत कांडी के बहेरवा मोड़ निवासी शिव राम मजदूरी करने के लिए काम खोजने के सिलसिले में प्रतिदिन प्रखंड मुख्यालय कांडी जाया करता था। काम नहीं मिलने पर कांडी से साइकिल से वह अपने घर वापस आ रहा था। उसी दौरान मोपेड सवार एक व्यक्ति ने पीछे से साइकिल में धक्का मार दिया। उससे शिव राम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके बाद सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीनगर अस्पताल रेफर कर दिया गया। वह...