नई दिल्ली, जनवरी 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास रिंग रोड पर मोनेस्ट्री मार्केट बुद्ध विहार के सामने फुटओवर ब्रिज का निर्माण होगा। उसमें लिफ्ट लगाई जाएगी। इसके बनने पर मार्केट में आने वाले लोग सुरक्षित सड़क पार कर सकेंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक अधिकारी ने बताया कि पांच महीने के भीतर फुटओवर ब्रिज बना दिया जाएगा। इसके निर्माण में 3.02 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मोनेस्ट्री मार्केट लोकप्रिय है। रोज मार्केट में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। फुटओवर ब्रिज बनने से लोगों को सहूलियत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.