नई दिल्ली, जनवरी 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कश्मीरी गेट आईएसबीटी के पास रिंग रोड पर मोनेस्ट्री मार्केट बुद्ध विहार के सामने फुटओवर ब्रिज का निर्माण होगा। उसमें लिफ्ट लगाई जाएगी। इसके बनने पर इस मार्केट में आने वाले सुरक्षित सड़क पार कर सकेंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एक अधिकारी ने बताया कि पांच महीने के भीतर फुटओवर ब्रिज बना दिया जाएगा। इसके निर्माण में 3.02 करोड़ रुपये की लागत आएगी। मोनेस्ट्री मार्केट लोगों में लोकप्रिय है। रोज मार्केट में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने आते हैं। इसमें आने के लिए लोग जान जोखिम में डाल कर रिंग रोड पार करते हैं। इस रोड पर ट्रैफिक बहुत रहता है। ऐसे में मार्केट आ रहे लोगों के साथ दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार लोग बाल-बाल बच चुके हैं। इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने मार्केट के सामने रि...