रुडकी, जनवरी 6 -- रुड़की। गंगनहर कोतवाली के इंस्पेक्टर मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि एक जनवरी को गैंगस्टर मोनू और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में गौरव पुत्र विजयपाल निवासी गोदना थाना पुरकाजी जिला मुजफ्फरनगर की तलाश की जा रही थी लेकिन वह पुलिस को नहीं मिल पा रहा था। इस पर घेराबंदी करते हुए आरोपी को हरियाणा के करनाल जिले के मर्दाना खेड़ा जींद रोड से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ करने के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...