देहरादून, नवम्बर 9 -- राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदेश की समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने जा रहे उक्रांद कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया। आरोप है कि पार्टी की केंद्रीय महामंत्री किरण रावत को पुलिस ने उनके घर पर ही नजरबंद कर दिया। उक्रांद कार्यकार्ता रविवार सुबह केंद्रीय कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जाने के लिए निकले ही थे कि पुलिस ने द्रोण चौक पर उन्हें रोक दिया। कार्यकर्ताओं को आगे नहीं जाने दिया गया। दल के महानगर अध्यक्ष परवीन चंद रमोला ने कहा कि 25 वर्षों में उत्तराखंड राज्य ने क्या पाया यह आज सबसे बड़ा प्रश्न है। इन 25 वर्षों में यदि हम पीछे देखे तो राज्य की मूल भूत समस्याएं आज भी बदहाल है। दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि इन 25 वर्षों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.