रुडकी, जनवरी 27 -- राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने मंगलवार को कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ग्रामीण भारत की तस्वीर बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने घोषणा की कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए अब 100 दिन के स्थान पर 125 दिन के रोजगार की गारंटी सुनिश्चित की गई है। सांसद बंसल भक्तोंवाली में आयोजित विकसित भारत संकल्प/जन जागरण अभियान के अंतर्गत किसान चौपाल को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए सांसद बंसल ने कहा कि एक दौर था जब कांग्रेस के प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने खुद स्वीकार किया था कि केंद्र से भेजे गए 100 रुपयों में से गांव तक केवल 15 रुपये ही पहुंच पाते हैं। लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.