बोकारो, जून 13 -- झारखंड के सभी स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में उनके नाम पर बोकारो और रांची में स्वास्थ्य व पर्यावरण संरक्षण संस्थान की ओर से पौधारोपण करने का निर्णय संस्थान की बैठक में लिया गया। इस कार्यक्रम के निमित्त झारखंड के सभी स्वतंत्रता सेनानियों के घर पर संस्थान का प्रतिनिधिमंडल क्रमवार जाएगा। उनके घर या शहीदी स्थल से पावन मिट्टी लेकर आएगा। जिसे पौधा लगाते समय किए गए गड्ढे में डाल कर पौधा का रोपण किया जाएगा। वह रोपित पौधाभी उसी स्वतंत्रता सेनानी के नाम से जाना जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए शशिभूषण ओझा ने बताया स्वतंत्रता सेनानियों के घर से पवित्र मिट्टी एकत्रित करने का कार्य 15 जून दिन रविवार से प्रारंभ किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.