भागलपुर, जून 7 -- केंद्र की मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर रानी तालाब स्थित भागलपुर जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को संकल्प से सिद्धि अभियान की कार्यशाला आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने की। कार्यशाला में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर थे। वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाएं और आगामी समय में विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएं। कार्यक्रम का संचालन विनोद सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अभय घोष सोनू ने की। भाजपा प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष ऐतिहासिक उपलब्धियों को विस्तार से बताया। भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि नौ से 21 जून तक प्रदेश के साथ जिले में संकल्प से सिद्धि अभियान चलेगा। इस दौरान सरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.