बेगुसराय, जनवरी 10 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। केंद्र की भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात बन चुके हैं। मोदी सरकार पूर्व में कांग्रेस द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का केवल नाम बदलने या उन्हें समाप्त करने में लगी हुई है। ये बातें कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अभय कुमार सिंह सारजन ने शनिवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी महत्त्वपूर्ण योजना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। पहले मनरेगा में केंद्र और राज्य के बीच वित्तीय हिस्सेदारी 90:10 थी, लेकिन अब भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने इसे बदलकर 60:40 कर दिया है। ऐसे में आर्थिक रूप से कमजोर राज्य योजना का प्रभावी क्रियान्वयन कैसे कर पाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार मजदूर विरोधी है और मनरेगा ग्रामीण मजदूरों के लि...