पटना, फरवरी 1 -- भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 भारत के अगले दो-तीन दशकों की दिशा तय करने वाला नीति-दस्तावेज़ है। मोदी सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि उसका लक्ष्य अल्पकालिक लोकलुभावन खर्च नहीं, बल्कि दीर्घकालिक, टिकाऊ और रोजगारोन्मुख विकास है। कहा कि Rs.12.2 लाख करोड़ के रिकॉर्ड सार्वजनिक पूंजीगत व्यय के माध्यम से सरकार ने यह संकेत दिया है कि बुनियादी ढांचा, उद्योग, लॉजिस्टिक्स और शहरों का विकास ही भविष्य की आर्थिक मजबूती की कुंजी है। शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार को बजट के केंद्र में रखकर युवाओं को 'लाभार्थी' नहीं, बल्कि 'राष्ट्र-निर्माण का भागीदार' बनाने की स्पष्ट सोच दिखाई देती है। युवाओं के लिए यह बजट ठोस अवसर लेकर आया है। स्वास्थ्य क्षेत्र में एक लाख नए एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स और 1.5 लाख क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.