बोकारो, जून 10 -- मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर सोमवार को सेक्टर वन स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय में जिलेभर के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर और वंदे मातरम् गीत से हुई। कार्यशाला में मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह भवनाथपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप सही ने कहा मोदी युग में भारत वैश्विक मंच पर मजबूत राष्ट्र बनकर उभरा है। पुलवामा हमले के बाद सर्जिकल स्ट्राइक, कोरोना काल में भारत निर्मित वैक्सीन, गरीबों को मुफ्त अनाज, गैस, आवास और इलाज जैसी योजनाएं सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं। गिरिडीह पूर्व सांसद रविंद्र पाण्डेय ने कहा कि 11 वर्षों में देश ने गरीब कल्याण,...